उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय और लेखक गांव थानो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विरासत कला उत्सव के चौथे दिन शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सचिव भाषा संस्थान एवं पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा सविता मोहन, पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर प्रोफेसर गोविंद सिंह रजवार और उपनिदेशक (कार्यक्रम) मुकेश उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शास्त्रीय नृत्य की शुरुआत शिव मंगलाचरण गंगा तरंग से हुई। डॉ. कविता खुराना के निर्देशन में शास्त्रीय नृत्य और रमिंदर खुराना ने ओडिशी नृत्य की प्रस्तुति दी। स्पर्श हिमालय विवि के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप भारद्वाज, प्रति कुलपति प्रो. राकेश सुंदरियाल, सचिव बालकृष्ण चमोली, संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कोठियाल आदि उपस्थित रहे।
विरासत कला उत्सव में दी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति
RELATED ARTICLES







