नैनीताल जिले के भवाली में दिल्ली से कैंची धाम बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करने के लिए आए श्रद्धालुओं की सड़क किनारे खड़ी कार में सोमवार को अचानक आग लग गई। गनीमत रही की आग लगते समय कार में कोई नहीं था सभी श्रद्धालु दर्शन के लिए गए हुए थे। हादसे में कार जलकर नष्ट हो गई है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि आग सड़क किनारे खड़ी कार में लगी है। आग से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आग लगने का कारणों का पता लगाया जा रहा है।
वाहन जलकर खाक कैंची धाम के पास सैलानियों की कार में लगी आग
RELATED ARTICLES







