Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डट्रक और कार की भिड़ंत के बाद मारपीट दो घायल

ट्रक और कार की भिड़ंत के बाद मारपीट दो घायल

रुद्रपुर। काशीपुर रोड पर फ्लाईओवर के पास ट्रक और कार की टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से मामले में कार्यवाही के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। यूनिटी ला कालेज रुद्रपुर के प्राचार्य डा कुंदन सिंह राठौर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि बुधवार रात वह कार से अपने साथी अनिल चौधरी के साथ काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे से जा रहे थे। कार को अनिल चौधरी चला रहे थे। इस दौरान गलत दिशा से आए ट्रक ने कार पर टक्कर मार दी और भाग निकला। अनिल ने ट्रक का पीछा कर 100 मीटर दूरी पर उसे पकड़ लिया। आरोप है कि ट्रक चालक ने वहां मौजूद दूसरे ट्रक चालकों के साथ मिलकर अनिल की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अनिल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। उन्होंने घटना की जांच कर दोषी चालक और मारपीट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इधर इम्पीरियल ग्रीन निवासी मोहित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बुधवार की रात उनका ट्रक रेलवे माल गोदाम से फ्लाईओवर के नीचे से होकर सिडकुल जा रहा था। इसी बीच कार चालक ने उनके ट्रक के अगले हिस्से में टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक ने लोहे की राॅड से उसके ट्रक चालक जगन लाल की पिटाई की और सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। मामले में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments