Wednesday, March 25, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डबाजार में मची अफरा-तफरी काशीपुर में दिनदहाड़े फायरिंग सब्जी लेने गए युवक...

बाजार में मची अफरा-तफरी काशीपुर में दिनदहाड़े फायरिंग सब्जी लेने गए युवक को मारी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के काशीपुर में दिनदहाड़े सरे बाजार एक युवक को गोली मार दी गई. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. गोली लगने से युवक घायल हुआ है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

अज्ञात व्यक्ति ने युवक को मारी गोली: मामला काशीपुर के पेगा चौकी क्षेत्र का है. जहां सानु मंसूरी नाम का युवक रोजमर्रा की तरह सब्जी खरीदने बाजार गया था. इसी दौरान अचानक एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के उस पर गोली चला दी.

गोली लगते ही नीचे गिरा युवक: गोली लगते ही सानु मंसूरी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को पास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका उपचार शुरू किया.डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की हालत अब स्थिर है और वो खतरे से बाहर बताया जा रहा है. हालांकि उसे निगरानी में रखा गया है. उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सीओ हरेंद्र चौधरी टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए.काशीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की. इसके साथ ही वे अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने घायल युवक का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उसकी स्थिति की जानकारी ली.पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. ताकि, हमलावर की पहचान की जा सके. प्रारंभिक जांच में अभी तक हमले के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है.”- विभव सैनी, सीओ बाजपुर

दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल: वहीं, स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है. दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस ने बढ़ाई गश्त, संदिग्ध पर रख रही नजर: फिलहाल, पुलिस टीम इलाके में गश्त बढ़ा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और कड़े कदम उठाने की जरूरत है.

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments