उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सिविल जज मेंस परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना प्रवेश पत्र 6 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड करना होगा। डाक के माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड सिविल जज मेन्स परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इस प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा की तिथि और समय जैसी अहम जानकारी उपलब्ध होती है।
कब होगी परीक्षा?
मुख्य परीक्षा 2026 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ वैध फोटो पहचान पत्र लेकर आना आवश्यक है, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा हरिद्वार में एकल परीक्षा केंद्र ‘परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार’ पर किया जाएगा। डाक के माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
UKPSC Civil Judge Mains Admit Card 2026: डाउनलोड करने के स्टेप्स
सबसे पहले यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर “Civil Judge Mains Admit Card 2026” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
अब पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/डेटऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट निकालें।
UKPSC Civil Judge Mains Exam 2026: अच्छे से समझ लें एग्जाम गाइडलाइंस
उम्मीदवार को एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य है।
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें; देर होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या कोई असामाजिक सामग्री परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं है।
उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।
परीक्षा केंद्र पर शांत और अनुशासित व्यवहार बनाए रखें।
उत्तर पुस्तिका पर सही रोल नंबर और अन्य विवरण भरना सुनिश्चित करें।
परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नकल या अनुचित व्यवहार करने पर दंडनीय कार्रवाई होगी।
परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी परीक्षा सामग्री सौंप दें।







