Friday, March 27, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डओवरटेक करने की कोशिश में हुआ हादसा एक की मौत आठ घायल...

ओवरटेक करने की कोशिश में हुआ हादसा एक की मौत आठ घायल खूपी के पास तेज रफ्तार बस पलटी

हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जा रही केमू बस खूपी के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस ने भवाली को जा रहे टैक्सी वाहन को ओवरटेक (पास) करने की कोशिश की, तभी दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा सात अन्य यात्री भी घायल हुए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को 112 सेवा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम बोरा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments