Saturday, March 28, 2026
spot_img
Homeखास खबरदिल्ली में लेंगे पार्टी की सदस्यता ठुकराल समेत कई बड़े चेहरे आज...

दिल्ली में लेंगे पार्टी की सदस्यता ठुकराल समेत कई बड़े चेहरे आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ

उत्तराखंड के कई बड़े नेता शनिवार को कांग्रेस पार्टी से हाथ मिलाएंगे। नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता की मौजूदगी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, भीमलाल आर्य समेत छह नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार 2022 में रुद्रपुर से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, सितारगंज से पूर्व विधायक नारायण पाल ने बसपा में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। फिर कांग्रेस में चले गए थे लेकिन 2022 में टिकट न मिलने से कांग्रेस भी छोड़ दी थी।

इन दोनों के साथ ही टिहरी जिले के घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य भी कांग्रेस का दामन थामेंगे। इनके अलावा वर्ष 2019 में नगर निगम रुड़की में निर्दलीय मेयर चुने गए गौरव गोयल भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।मेयर बनने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। भीमताल से लाखन नेगी व मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रहे अनुज गुप्ता भी कांग्रेस में शामिल होंगे।विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार तीन पूर्व विधायकों समेत छह नेता नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी सदस्यता कार्यक्रम के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments