गर्मियों में इस बार तेलीवाला समेत आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट से राहत मिलेगी। तेलीवाला में जल संस्थान की ओर से बनाए गए ट्यूबवेल में पानी आ गया। लाइनों में पानी छोड़ने के साथ टेस्टिंग शुरू हो गई है।कई दशकों से तेलीवाला क्षेत्र को पांच किमी दूर डोईवाला से जल संस्थान पेयजल आपूर्ति कर रहा था। घरों तक पानी पहुंचने में लो प्रेशर से लेकर अन्य समस्याएं आ रही थी। नगर पालिका नियामवाला सभासद रियासत अली मोंटी के प्रयासों से नगर पालिका डोईवाला ने ट्यूबवेल बनाने के लिए जल संस्थान को 15वें वित्त से लगभग 50 लाख की धनराशि मुहैया कराई थी। जिससे जल संस्थान ने तेलीवाला में नया ट्यूबवेल बना दिया है।जल संस्थान ने टेस्टिंग शुरू करते हुए पेयजल लाइनों में पानी छोड़ दिया है। नगर पालिका सभासद रियासत अली मोंटी ने बताया कि पेयजल ट्यूबवेल बन जाने से डेढ़ हजार से अधिक उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से पेयजल मिल सकेगा। गर्मियों में क्षेत्र के लोगों को राहत रहेगी।जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता विनोद असवाल ने बताया कि तेलीवाला में नए ट्यूबवेल से टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। चेक किया जा रहा है कि पानी का प्रेशर कितना है और जरूरत कितने की है।
नए ट्यूबवेल से मिलेगा पानी तेलीवाला का पेयजल संकट हुआ दूर
RELATED ARTICLES







