Saturday, March 28, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डकारोबारियों की बढ़ी चिंता शादी-ब्याह की तैयारियां पर मंडराया संकट

कारोबारियों की बढ़ी चिंता शादी-ब्याह की तैयारियां पर मंडराया संकट

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण पैदा हुई गैस की कमी का असर अब सहालग सीजन पर पड़ने का अंदेशा है। अगले महीने शुरू होने वाले विवाह सीजन से पहले बैंक्वेट हॉल, टैंट और कैटरिंग कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के चलते आयोजनों की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं और नए बुकिंग लेने में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल किसी ने अपनी बुकिंग रद्द नहीं की है लेकिन यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो शादी समारोह के स्वरूप में बदलाव करना पड़ सकता है। इसमें मेन्यू सीमित करना और मेहमानों की संख्या कम करने जैसे विकल्प शामिल हो सकते हैं। नई बुकिंग लेने से पहले वे स्थिति का आकलन कर रहे हैं। कई लोग लकड़ी के चूल्हे और डीजल की भट्ठी पर पकवान तैयार करने की तैयारी में हैं

डीजल भट्ठी के लिए लगा रहे दौड़
कारोबारियों के अनुसार शादी समारोह में खाना बनाने के लिए डीजल भट्ठी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कारोबारी जयपुर, बरेली, रामनगर, रुद्रपुर की दौड़ लगा रहे हैं। 35-35 हजार की इस चार भट्ठियों में 500 मेहमानों के लिए खाना बनाया जा सकेगा। इसमें करीब 50 लीटर ईंधन लगने का अनुमान है।जो बुकिंग ले रखी हैं उनका ही इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। लोग डीजल भट्ठी लेने जा रहे हैं। 27 से 35 हजार रुपये में भट्ठियां मिल रही हैं। – हर्षवर्धन पांडे, अध्यक्ष महानगर टैंट व्यापार एसोसिएशन हल्द्वानी
आगे की बुकिंग के लिए काफी सोचना पड़ रहा है। अभी जो पहले से बुक हैं उनके लिए तैयारी की जा रही है। डीजल भट्ठी जलाएंगे या फिर लकड़ी से काम चलाना पड़ेगा। – प्रकाश भट्ट, बैंक्वेट हॉल कारोबारी
गैस की किल्लत से दिक्कत है। लकड़ी के चूल्हे बना रखे हैं। इसी से काम चल रहा है। नई बुकिंग वाले ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं। अप्रैल सीजन वालों के विवाह समारोह की तैयारियों में लगे हैं। – गोपाल भट्ट, बैंक्वेट हॉल स्वामी
बुकिंग छह महीने पहले से ली है, कैटरिंग वालों को गैस की जरूरत है, परेशानी हो रही है। आगे की बुकिंग नहीं ले रहे हैं, नये ग्राहकों से बातचीत में परिस्थिति के अनुसार तैयार रहने को कहा जा रहा है। – धीरज पांडे, बैंक्वेट हॉल स्वामी
डीएसी उपलब्ध होने के बाद ही गैस की डिलिवरी की जा रही है। सभी को सिंलिडर मिले इसका प्रयास किया जा रहा है, आपूर्ति के हिसाब से वितरण किया जा रहा है। – प्रमोद कुमार, एसडीएम

लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों में गुस्सा
भीमताल क्षेत्र में शुक्रवार को मल्लीताल बाजार और डांठ क्षेत्र में लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। डांठ के भुवन गिरी गोस्वामी ने कहा कि बुकिंग करने के बाद भी सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। गैस एजेंसी के अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। हल्द्वानी की गैस एजेंसियों में लोगों की भीड़ थम नहीं रही है। शुक्रवार को भी गोदाम से लेकर एजेंसी तक लोग सिलिंडर के लिए भटकते नजर आए। यहां भी लोगों ने बुकिंग के बावजूद एलपीजी नहीं मिलने की शिकायक की। वितरण में लगे अधिकारी जरूरतमंद को सिलिंडर देने का दावा कर रहे हैं।पहले बुकिंग के लिए भटकने वाले अब गैस के लिए लगा रहे चक्कर गैस बुकिंग के लिए सुबह से लेकर शाम तक पर्ची कटवाने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। रामपुर रोड निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बीती 20 मार्च को जैसे-तैसे ऑफलाइन गैस बुकिंग कराई लेकिन गैस डिलिवरी करने वाले गैस नहीं दे रहे हैं। ऐसे ही कई लोग हैं, जिन्हें गैस समय से नहीं मिल पा रही है।

गैस पाइप लाइन का काम जल्द होता तो मिलती राहत
एचपीसीएल का काम धीमी गति से होने के कारण लोगों के समय से कनेक्शन नहीं जोड़े जा सके हैं। तीन साल से भी अधिक समय से शहर में गैस पाइप लाइन का काम चल रहा है। नगर निगम ने इसके लिए 160 किमी सड़कों की एनओसी भी दी है। अभी तक हजार लोगों को भी इसका फायदा नहीं मिल पाया है। कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार अभी लोगों की डिमांड कम है लेकिन तैयार लाइनों को चार्ज किया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments