सिडकुल। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम मनाया गया। सोमवार को भेल सेक्टर-4 स्थित जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान महावीर की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। इस दौरान सभी लोगों ने जियो और जीने दो के संकल्प के साथ अहिंसा, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। धार्मिक और सांस्कृतिक गीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर वातावरण भक्तिमय बनाया। इस अवसर पर संदीप जैन ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन त्याग, तप और आत्मशुद्धि का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने सिखाया कि मनुष्य यदि अपने भीतर के क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार पर नियंत्रण कर ले तो वह मोक्ष के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। उनके सिद्धांत आज भी समाज को शांति और संयम की राह दिखाते हैं। इस मौके पर आंशिक जैन, आशीष जैन, गिरीश चंद जैन, ओंकार जैन, नीरव जैन, बालेश चंद जैन, सतीश जैन, निर्मल जैन, रुचिन जैन, विवेक जैन आदि शामिल हुए।







