Wednesday, April 1, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डपरिवार में मचा कोहराम सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आकर ड्यूटी...

परिवार में मचा कोहराम सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आकर ड्यूटी पर तैनात सैन्यकर्मी शहीद

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गणकोट के सुकोली गांव के 19 वर्षीय सैनिक सिक्किम में शहीद हो गए। वह गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इस घटना में उसके दो साथी सुरक्षित बच गए। इस घटना से पूरे जिले में शोक है तो परिजनों में कोहराम है। सुकोली निवासी 19 कुमाऊं में लांस नायक विकास कुमार सिक्किम में तैनात थे। बीते 29 मार्च को वह अपने दो साथियों के साथ सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ और वह इसकी चपेट में आकर शहीद हो गए। उनके दो साथी सुरक्षित बच गए। शहीद सैनिक अपने पीछे पत्नी प्रीति, 8 माह के बेटे, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी, बड़े भाई को छोड़ गए हैं। माता मंजू देवी भोजन माता के पद परकार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक, शहीद का पार्थिव शरीर जम्मू कश्मीर से दिल्ली तक विमान से लाया जा रहा है। वहां से पार्थिव शरीर एबुलेंस से उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। जवान के शहीद होने की जानकारी मिलने के बाद जिले में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम है। जवान का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार तक पिथौरागढ़ पहुंचने की उम्मीद है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments