अल्मोड़ा। चगेठी मोटर मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्री टैक्सियों पर निर्भर हैं जो सहालग, चुनाव या पर्यटक सीजन में अक्सर बुक रहती हैं। इससे वाहनों की कमी होती है और मनमाना किराया वसूला जाता है। स्थानीय निवासी रमेश सिंह ने बस सेवा न होने से दिक्कतें बताईं, कहा टैक्सियों का समय भी तय नहीं। सुंदर सिंह सहित स्थानीय लोगों ने मार्ग पर शीघ्र बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
चगेठी मार्ग पर बस सेवा नहीं यात्री परेशान
RELATED ARTICLES







