Friday, April 3, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डपंजीकरण और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

पंजीकरण और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कैंप में देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले तीर्थयात्रियों के लिए पार्किंग और पंजीकरण की व्यवस्था चाकचौबंद करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में नगर निगम, वन विभाग, सिंचाई विभाग, पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सीडीओ ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पंजीकरण काउंटर की पूरी व्यवस्था की जाए। सभी पंजीकरण काउंटर समय से शुरू हो जाएं। बस ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों को जो सुविधा दी जाती है, वह जल्द पूरी हो जाए। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था को लेकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि उम्मीद है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएगी। शहर क्षेत्र व यात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, एसडीएम योगेश मेहरा, एसपी देहात जया बलूनी, रेंज अधिकारी ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा, सीएमएस डॉ. आनंद राणा आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments