Saturday, April 4, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डव्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं होने से घरों में बढ़ी चिंता अप्रैल...

व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं होने से घरों में बढ़ी चिंता अप्रैल में 50 से अधिक शादियां

व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं होने से शादी वाले घरों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। अप्रैल माह में विकासखंड में 50 से अधिक शादियां हैं। लोगों का कहना है कि शादी समारोह के लिए अन्य व्यवस्थाएं हो गई हैं लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं।दो गैस एजेंसी थराली व नारायणबगड़ घरेलू गैस व व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति करती है।यहां करीब सात हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। गैस एजेंसी के वाहन यहां नहीं आने से उपभोक्ता एजेंसी के गोदामों से सिलिंडर लेने के लिए मजबूर हैं लेकिन गोदाम में व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। कैल गांव के मदन मिश्रा के बेटे का विवाह 29 अप्रैल, बेराधार के रघुवीर सिंह की पुत्री का विवाह 20 अप्रैल व अठ्ठू के नवीन चंद्र की पुत्री का विवाह 22 अप्रैल को होना है।मदन मिश्रा ने कहा कि अब सिलिंडरों की आवश्यकता है लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। इस क्षेत्र में अप्रैल माह में 50 से अधिक शादी हैं। लोगों ने जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी से शादी के आयोजन के लिए कम से कम तीन व्यावसायिक सिलिंडर देने की मांग की। वहीं इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक सुरेंद्र पुरोहित ने बताया कि अभी व्यावसायिक सिलिंडर नहीं पहुंचे हैं। शीघ्र मिलने की उम्मीद है।

समारोह में घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल करना अपराध
शादी समारोह में घरेलू सिलिंडरों का उपयोग नहीं कर सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के सभी गैस एजेंसी के प्रबंधक व पूर्ति निरीक्षक को दो अप्रैल को भेजे पत्र में शादी, लॉन और कैटरिंग में घरेलू गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल करना कानूनी अपराध बताया।

देवाल पूर्णा गांव में बांटे सिलिंडर
इंडेन गैस सर्विस ने शुक्रवार को ब्लॉक के पूर्णा गांव में करीब 24 दिनों बाद घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति की। इस दौरान आसपास गांव के लोग सिलिंडर लेकर मौके पर पहुंच गए। कई उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिल गए लेकिन कई उपभोक्ताओं के डीएसी नंबर नहीं आने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। पूर्ति निरीक्षक मनोहर फस्र्वाण ने बताया कि गैस एजेंसी को वाहन से सिलिंडरों की आपूर्ति करने को कहा गया है। दूसरी ओर भारत गैस एजेंसी की ओर से गैस सिलिंडर का वितरण अभी तक नहीं किया गया है।

एजेंसी के कर्मी उपभोक्ताओं की समस्या के निराकरण में जुटे
कर्णप्रयाग। सिमली स्थित इंडेन रसोई गैस एजेंसी के कार्यालय के कर्मी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को रसोई गैस का नियमित वितरण और केवाईसी कर समस्याओं के निराकरण की पहल करने में लगे हैं। विभागीय कर्मी पुनीत डिमरी ने बताया कि उपभोक्ताओं को मानकों के अनुरूप गैस का वितरण करने और उनको विभागीय प्रक्रियाओं की जानकारियां दी जा रही हैं। उपभोक्ता सुनील खंडूड़ी, अजय डिमरी, रणजीत सिंह रावत आदि ने बताया कि इंडेन रसोई गैस कार्यालय सिमली में विभागीय कर्मी उपभोक्ताओं की परेशानियों का निराकरण कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments