Friday, April 10, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डमास्टर प्लान के कार्यों के चलते बदल दिया गया मंदिर तक पहुंचने...

मास्टर प्लान के कार्यों के चलते बदल दिया गया मंदिर तक पहुंचने का रूट बदरीनाथ में बदल गया आस्था पथ

बदरीनाथ धाम में इस बार मंंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को नए आस्था पथ से गुजरना होगा। बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों के चलते मंदिर तक पहुंचने का रूट बदल दिया गया है। श्रद्धालुओं को मानव कल्याण आश्रम के बजाय इस बार शंकराचार्य आश्रम से होते हुए वेटिंग लाइन तक पहुंचना होगा। जिन स्थानों पर मास्टर प्लान के कार्य चल रहे हैं, वहां बैरिकेडिंग की जाएगी।बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य तीसरे चरण में पहुंच गए हैं। साकेत तिराहे से अलकनंदा पुल तक इलेक्टि्रकल व्हीकल रोड (ईवी) का निर्माण किया जाएगा। यहां के प्रभावित 14 दुकानदारों को पुलिस थाने से लेकर नगर पंचायत कार्यालय के समीप अस्थाई दुकानें निर्मित होंगी। नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से दुकानों का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

साकेत तिराहे से पुल तक हटाई जाएंगी दुकानें
साकेत तिराहे से पुराने पुल तक प्रसाद की करीब 16 दुकानें संचालित होती हैं। मास्टर प्लान के कार्यों से इस बार यहां कम ही दुकानें संचालित होंगी। इन दुकानों को नगर पंचायत कार्यालय परिसर के समीप शिफ्ट किया जाएगा। यहां अस्थाई दुकानों का निर्माण भी शुरू हो गया है। बदरीनाथ मास्टर प्लान की जद में आने से तीन मंजिला होटल को पूर्व में ही हटा लिया गया था।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments