Saturday, April 11, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डदून-पांवटा हाईवे पर दुर्घटना युवक की मौत

दून-पांवटा हाईवे पर दुर्घटना युवक की मौत

दून-पांवटा हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।नए हाईवे पर एक बाइक सवार कार से टकराकर घायल हाे गया। पुलिस ने घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की सहायता से उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर भिजवाया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आशीष गुरुंग (20) पुत्र दिनेश थापा निवासी परवल थाना पटेलनगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि बाइक सवार गलत दिशा में आ रहा था। कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments