Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डप्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा दून...

प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा दून से शुरू होगी वाराणसी

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज व अयोध्या के लिए नियमित उड़ान शुरू होंगी। केंद्रीय नागर विमान मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिख कर इसकी जानकारी दी है। नई उड़ानों से पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से देहरादून-वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वर्तमान में देहरादून से अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, शमशाबाद, जयपुर, लखनऊ, पुणे, कुल्लू के लिए इंडिगो, एलाइंस एअर, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस की प्रति सप्ताह आने-जाने की 254 उडानें संचालित है।उन्होंने बताया कि भारत में घरेलू विमानन क्षेत्र को नियंत्रणमुक्त कर दिया गया है। इसके तहत एयरलाइन अपने बेडे में किसी भी प्रकार के विमान को शामिल करने और वाणिज्यिक आधार पर संचालन मार्गो का चयन करने के लिए स्वतंत्र है।किसी भी हवाई अड्डे के लिए या हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं को आरंभ करने या बढ़ाने का निर्णय संबंधित एयरलाइंस प्रचालकों पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया है देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा के अनुरोध का सभी घरेलू एयर लाइनों के साथ सांझा किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments