Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डकाशीपुर अस्पताल में कफ सिरप और एंटी रेबीज वैक्सीन की किल्लत

काशीपुर अस्पताल में कफ सिरप और एंटी रेबीज वैक्सीन की किल्लत

काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय काशीपुर में दवाइयां की किल्लत बनी हुई हैं। अस्पताल प्रशासन एक ओर लाखों रुपये खर्च कर इमरजेंसी कक्षों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर मरीजों को प्राथमिक दवाइयां जैसे कफ सिरप, टीटी और एंटी रेबीज जैसे जरूरी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इससे उन्हें भटकना पड़ रहा है।काशीपुर अस्पताल में काशीपुर समेत जसपुर, बाजपुर, रामनगर और यूपी के बिजनौर तक से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में अस्पताल में दर्द निवारक मरहम, बच्चों का आयरन सिरप और टेटनस (टीटी) जैसे बुनियादी इंजेक्शन नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि जहां जीवनरक्षक दवाओं का अभाव है, वहीं ठीक-ठाक हालत में मौजूद कक्षों की मरम्मत और उन्हें चमकाने का कार्य चल रहा है।महुआखेड़ा गंज निवासी जाहिद ने बताया कि पैर में कुत्ते ने काट लिया है। अस्पताल में इंजेक्शन नहीं है। बाहर मेडिकल से खरीदकर लगवाया है। ग्राम जुड़का निवासी सोमपाल ने बताया कि खांसी की शिकायत है। चिकित्सक ने कुछ दवाइयां और कफ सीरप लिखा था। अस्पताल में खांसी का सीरप नहीं मिला है।

कोट:
अस्पताल में कुछ दवाइयां खत्म हो रखी है। इंडेंट बनाया जा चुका है। दवाइयों की डिमांड बनाकर भेजी गई है। सोमवार को मुख्यालय से दवाइयां लेने के लिए गाड़ी भेजी जाएगी। – डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments