Monday, October 12, 2026
Homeउत्तराखण्डजिले के 90 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क नोटबुक

जिले के 90 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क नोटबुक

भीमताल (नैनीताल)। जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में एनसीआरटी की निशुल्क पुस्तकें वितरित करने के साथ शिक्षा विभाग कक्षा एक से कक्षा 8वीं तक विद्यार्थियों को निशुल्क नोटबुक भी उपलब्ध कराएगा। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने करीब 90 हजार विद्यार्थियों के लिए चार लाख नोटबुकों का ऑर्डर दे दिया है। विभाग को 20 अप्रैल तक नोटबुक उपलब्ध हो जाएंगी। सीईओ ने बताया कि निशुल्क एनसीईआरटी की पुस्तकें बांटने के साथ नोटबुक भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि नोटबुक कक्षा एक से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों को ही उपलब्ध कराई जाएंगी। 20 अप्रैल तक नोटबुक उपलब्ध होते ही विद्यार्थियों को वितरित कर दी जाएंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments