Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डसुरक्षा की गुहार लगाने हाईकोर्ट पहुंचा प्रेमी युगल गिरफ्तार

सुरक्षा की गुहार लगाने हाईकोर्ट पहुंचा प्रेमी युगल गिरफ्तार

नैनीताल। पंजाब से भागकर नैनीताल आए एक प्रेमी युगल की सुरक्षा की उम्मीद उस वक्त कानूनी कार्रवाई में बदल गई जब मामला हाईकोर्ट पहुंचा। दस्तावेजों में उम्र की गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। राजपुरा (पटियाला) निवासी प्रेमी युगल ने अपनी जान का खतरा बताते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुरक्षा की याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान लड़की की उम्र पर संदेह होने पर कोर्ट ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ कि युवती असल में नाबालिग है और पंजाब के सिटी राजपुरा थाने में 12 अप्रैल को युवक जतिन के खिलाफ उसे भगाने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है।शनिवार को पंजाब पुलिस नैनीताल पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से कोर्ट के बाहर से ही दोनों को हिरासत में ले लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद पंजाब पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई, जबकि किशोरी को काउंसलिंग के लिए नारी निकेतन हल्द्वानी भेज दिया गया है। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने पुष्टि की कि दस्तावेजों में हेरफेर और नाबालिग होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments