Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस ने किया सील स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था...

पुलिस ने किया सील स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

रुद्रपुर में एएचटीयू ने स्पा सेंटर की आड़ में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। टीम ने घटनास्थल से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तीन महिलाओं को मुक्त कराया है।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि बुधवार की रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी मनोहर सिंह दसौनी ने टीम के साथ सन सिटी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर स्थित कोहिनूर स्पा सेंटर में छापा मारा। शिकायत मिल रही थी कि लंबे समय से स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे। जिन्हें पकड़ लिया गया। अभियुक्त रंपुरा निवासी विकास कुमार व सिंह कॉलोनी निवासी ओम विजय निकले। काउंटर पर खड़े हल्द्वानी निवासी स्पा संचालक हरीश साह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से नकदी, मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ। स्पा सेंटर के अंदर बने कमरों की तलाशी लेने पर पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री मिली। तीनों अभियुक्तों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पुलिस जांच कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments