Sunday, May 3, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डदुष्कर्म के मामले में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट की पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। फरार बाकी दो आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी है।थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि नाबालिग बेटी के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने रिहान, सजाकत और राशिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पीड़ित परिवार का आरोप था कि पुत्री को बिना महिला सिपाही के मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। वहीं बार-बार तहरीर बदलवाई गई। मामले में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाने में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस बीच एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने लोगों का गुस्सा शांत कराकर 48 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। खानपुर एसओ गोविंद सिंह ने बताया कि एक आरोपी सजाकत को जोगावाला गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

नवनियुक्त इंस्पेक्टर ने संभाली कुर्सी
नाबालिग से दुष्कर्म और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन होने पर तत्कालीन इंस्पेक्टर दिग्पाल कोहली को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने निलंबित कर दिया था। शनिवार को इंस्पेक्टर गोविंद सिंह ने कोतवाली में आमद दर्ज कराकर कार्यभार संभाला।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments