Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डटेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त सात तीर्थयात्री घायल

टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त सात तीर्थयात्री घायल

हरियाणा के यमुनानगर से चारधाम यात्रा पर जा रहे टेंपो ट्रैवलर का टायर फटने से सात तीर्थयात्री घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सबको छुट्टी दे दी गई।एसडीआरएफ के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र नंबर पर पंजीकृत एक टेंपो ट्रैवलर 17 तीर्थयात्रियों को लेकर चारधाम की यात्रा पर जा रहा था। सुबह 6:15 बजे सिंगटाली बाजार के पास टेंपो ट्रैवलर का पिछला टायर फट गया। इससे टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया।

दुर्घटना में सात तीर्थयात्री घायल हो गए। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची। सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश लाया गया। घायलों में एक यात्री के कंधे पर झटका लगने के कारण थोड़ी ज्यादा चोट आई है। अन्य घायलों में सर्वजीत कौर (55), किरण मिश्रा (54), रवींद्र कुमार (66), मोहित (16), राघव शर्मा (16), अनु शर्मा (38), सभी निवासी यमुनानगर हरियाणा है। वहीं एम्स रोड पर अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सबको छुट्टी दे दी गई।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments