Tuesday, May 12, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डआवेदन की अंतिम तिथि ऊधमसिंह नगर में 76 होमगार्ड पदों पर भर्ती

आवेदन की अंतिम तिथि ऊधमसिंह नगर में 76 होमगार्ड पदों पर भर्ती

ऊधमसिंह नगर के युवाओं को होमगार्ड के रूप में सेवा देने का सुनहरा अवसर मिला है। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स ने पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के 76 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन पत्र जिला कमांडेंट कार्यालय, रुद्रपुर में स्वयं या डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। वहीं सोमवार को जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय में भीड़ रही। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स प्रतिमा ने बताया कि जिले में होमगार्ड के लिए कुल 76 पदों में 69 पद अनारक्षित और सात 7 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों, अनाथ बच्चों और राज्य आंदोलनकारियों को नियमानुसार क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

भर्ती के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को शासनादेश के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। अभ्यर्थी का ऊधमसिंह नगर का स्थायी निवासी होना भी जरूरी है। चयन प्रक्रिया में शारीरिक माप-तौल और दक्षता परीक्षा शामिल होगी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर तय की गई है। शारीरिक परीक्षा में दो किलोमीटर दौड़, क्रिकेट बाल थ्रो और लंबी कूद के अंक जोड़े जाएंगे। इसके अलावा एनसीसी, खेलकूद उपलब्धियों और ड्राइविंग लाइसेंस पर अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments