Wednesday, May 13, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डनर्सिंग भर्ती में हिमाचल के पैटर्न का परीक्षण कराएगी सरकार

नर्सिंग भर्ती में हिमाचल के पैटर्न का परीक्षण कराएगी सरकार

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, नर्सिंग भर्ती में अनुभव के आधार पर छूट देने के लिए भर्ती नियमावली में संशोधन पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा हिमाचल में नर्सिंग भर्ती पैटर्न का भी सरकार परीक्षण कराएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नर्सिंग एकता मंच की ओर से वर्षवार भर्ती की मांग की जा रही है। विभाग में नर्सिंग के डेढ़ हजार पद हैं। जबकि प्रत्येक नर्सिंग बैच में छह हजार से अधिक छात्र पासआउट होकर आ रहे हैं। मंत्री ने कहा कि मैंने स्वयं प्रदेश महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला से बात की है। इसके अलावा स्वास्थ्य महानिदेशक को भी प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत करने के लिए मौका पर भेजा है। उन्होंने नर्सिंग भर्ती नियमावली में संशोधन कर अनुभव के आधार पर छूट देने पर विचार किया जा रहा है। नर्सिंग एकता मंच का कहना है हिमाचल की तर्ज पर भर्ती पैटर्न लागू किया जाए। हिमाचल में 30 प्रतिशत मैरिट व 70 प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती से भरा जा रहा है। सरकार हिमाचल के पैटर्न का परीक्षण करेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments