Saturday, May 16, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकहा- जाको राखे साइयां मार सके न कोय आंधी में उड़ने वाले...

कहा- जाको राखे साइयां मार सके न कोय आंधी में उड़ने वाले नन्हे मियां से मिले प्रभारी मंत्री

बरेली के आंवला तहसील परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग व जिले के प्रभारी जेपीएस राठौर ने आपदा प्रभावित परिवारों को सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक बांटे। इस दौरान वह पीड़ित नन्हे मियां से भी मिले। नन्हे मियां बुधवार को आई तेज आंधी में 50 फुट ऊंचाई तक उड़ गए थे और मक्का में खेत में गिरे थे। इससे वह घायल हो गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर सहायता राशि सीधे पीड़ितों के बैंक खातों में भेज दी गई, जबकि पिछली सरकारों में इसके लिए पीड़ितों को चप्पलें घिसनी पड़ती थीं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। केंद्र व प्रदेश में सरकार आने के बाद हमने गरीब परिवारों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज जनधन योजना के तहत खोले गए खाते में सरकार की ओर से भेजी गई पूरी सहायता राशि पहुंच रही है। कांग्रेस सरकार में 100 में से 15 रुपये ही मिल पाते थे।

पीड़ितों को दिए प्रतीकात्मक चेक
प्रभारी मंत्री ने जनहानि होने पर बेहटा जुनु की पुष्पा देवी और हर्रामपुर के राजेश कुमार को चार-चार लाख रुपये के प्रतीकात्मक चेक सौंपे। आपदा में घायल होने पर राजकुमार, अशोक कुमार, गुलशन को आठ-आठ हजार के प्रतीकात्मक चेक दिए। कृषक दुर्घटना योजना के तहत फूलवती, उर्मिला, नवीता, कन्यावती, चांदनी, महिपाल, वरफा देवी को पांच-पांच लाख रुपये के चेक सौंपे।

नन्हे मियां को दी सहायता राशि
गांव बमियाना के पीड़ित नन्हे मियां को 11 हजार रुपये नकद दिए। उनके प्रकरण पर कहा कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय…। मकान क्षति के 30 पीड़ितों को कुल 1,62,000 रुपये और पशु हानि के नौ पीड़ितों को भी सहायता राशि वितरित की गई। डरूआपुर गांव में जिन 10 किसानों की गेहूं की फसल खाक हुई थी, उन्हें कुल 2,29,973 रुपये की सहायता राशि दी गई।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments