Saturday, May 16, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशएक जून से दिखेगा नया स्वरूप भारतीय रेलवे के लोगो में अब...

एक जून से दिखेगा नया स्वरूप भारतीय रेलवे के लोगो में अब चमकेंगे 18 सितारे

भारतीय रेल की दशकों पुरानी पहचान अब बदलने जा रही है। अपनी परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को सहेजने वाली रेलवे ने अपने आधिकारिक लोगो (चिह्न) में एक बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब तक रेलवे के लोगो में नजर आने वाले 17 सितारों की जगह अब 18 सितारे अपनी चमक बिखेरेंगे। रेल मंत्रालय द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद अब देशभर में रेलवे की नई पहचान स्थापित की जाएगी।इस बदलाव की मुख्य धुरी देश के 18वें रेलवे ज़ोन के रूप में साउथ कोस्ट रेलवे (एससीओआर) का गठन है। दरअसल, भारतीय रेलवे की यह लंबी परंपरा रही है कि उसके लोगो में अंकित सितारों की संख्या सीधे तौर पर देश में मौजूद कुल रेलवे ज़ोन को दर्शाती है। जैसे-जैसे रेलवे का विस्तार हुआ और नए जोन बने, इन सितारों की संख्या भी बढ़ती गई। अब दक्षिण तटीय रेलवे के विधिवत जुड़ाव के साथ ही 18वें सितारे को भी लोगो में जगह दे दी गई है।रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 14 मई को जारी किए गए पत्र के अनुसार, सभी जोनल रेलवे, प्रोडक्शन यूनिट्स और रेलवे के सार्वजनिक उपक्रमों को पुराने लोगो को हटाकर नए स्वरूप को अपनाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। यह नया लोगो आगामी एक जून 2026 से पूरे देश में प्रभावी रूप से लागू कर दिया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments