Thursday, May 21, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डनदी किनारे फंसे दिल्ली के श्रद्धालु, पुलिस ने किया रेस्क्यू यात्रा मार्ग...

नदी किनारे फंसे दिल्ली के श्रद्धालु, पुलिस ने किया रेस्क्यू यात्रा मार्ग पर शॉर्टकट लेना पड़ा भारी

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शॉर्टकट लेना दिल्ली के चार श्रद्धालुओं को भारी पड़ गया। दिल्ली निवासी श्रद्धालु मुख्य पैदल मार्ग छोड़कर भीमबली और लिंचोली के बीच नदी किनारे दुर्गम रास्ते में फंस गए। रुद्रप्रयाग पुलिस, वाईएमएफ और डीडीआरएफ की संयुक्त टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। रात के अंधेरे व कठिन परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने रस्सियों और सुरक्षा उपकरणों की मदद से सभी श्रद्धालुओं को सकुशल मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। इसके साथ ही पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान केवल निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करें और किसी भी शॉर्टकट या अनजान रास्ते से बचें।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments