Thursday, May 21, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डतमंचा और कारतूस भी बरामद महिला की चेन झपटने वाला बरेली निवासी...

तमंचा और कारतूस भी बरामद महिला की चेन झपटने वाला बरेली निवासी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

हल्द्वानी के पॉलीशीट क्षेत्र में वृद्धा से सोने की चेन लूटकर भागे बरेली के हिस्ट्रीशीटर आकाश कुमार गौतम के आपराधिक अरमान आखिरकार जमीन में मिल गए। स्पोर्ट्स बाइक पर वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी बेलबाबा चेकपोस्ट पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से लूटी गई चेन, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी चेन बेचने रुद्रपुर जा रहा था और चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

हल्द्वानी कोतवाली के पॉलीशीट के तुलसीनगर में आठ मई को बाइक से आए युवक ने टहलते समय नीता शाह की सोने की चेन झपट ली। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि सीओ हल्द्वानी अमित कुमार और इंस्पेक्टर हल्द्वानी विजय सिंह मेहता की टीम बनाई गई थी। तकनीकी साक्ष्य संकलन और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपी की पहचान आकाश कुमार गौतम के रूप में हुई। मंगलवार को टीपीनगर चौकी पुलिस ने बेलबाबा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की स्पोर्ट्स बाइक को रोका। इस पर आकाश कुमार गौतम निवासी खना गोटिया सीबीगंज बरेली सवार था। उसके पास से महिला की चेन के साथ ही 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और चोरी के सामान की बरामदगी की एफआईआर दर्ज की है।

बरेली के सीबीगंज का हिस्ट्रीशीटर है आकाश
आकाश बरेली के सीबीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी एवं अन्य गंभीर धाराओं में 10 मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। वर्ष 2021 में पहली एफआईआर प्रेमनगर बरेली में आर्म्स एक्ट का दर्ज हुई थी। वर्ष 2023 में सीबीगंज में दुष्कर्म व नाबालिग का अपहरण सहित अन्य मामलों में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments