Friday, May 22, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डपैनेसिया अस्पताल हादसे के बाद फायर विभाग की चेतावनी शॉर्ट सर्किट बन...

पैनेसिया अस्पताल हादसे के बाद फायर विभाग की चेतावनी शॉर्ट सर्किट बन रहा आग का बड़ा कारण

पैनेसिया अस्पताल में एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग ने एक बार फिर इलेक्ट्रिकल सुरक्षा और फायर सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद फायर विभाग ने लोगों और प्रतिष्ठान संचालकों को सतर्क रहने की अपील की है। पिछले एक साल में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग की घटनाओं में सबसे अधिक कारण शॉर्ट सर्किट ही रहा है।चीफ फायर ऑफिसर अभिनव त्यागी ने बताया कि अधिकतर हादसे बिजली की ओवरलोडिंग, खराब वायरिंग और उपकरणों के गलत इस्तेमाल से होते हैं। लोग अक्सर घर या प्रतिष्ठानों में बिजली बोर्ड और वायरिंग की क्षमता से अधिक उपकरण जोड़ देते हैं जिससे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।

खासकर गर्मियों में एसी, कूलर और अन्य हाई-पावर उपकरण लगातार चलने से यह जोखिम और बढ़ जाता है।उन्होंने सलाह दी कि बिजली बोर्ड की क्षमता के मुताबिक ही उपकरण लगाए जाएं और घर की बिजली की हैंडलिंग कैपेसिटी का ध्यान रखा जाए। समय के साथ लोग अपने घरों में उपकरण बढ़ाते जाते हैं लेकिन वायरिंग और लोड क्षमता की जांच नहीं कराते जो दुर्घटना की वजह बन सकता है।सीएफओ ने कहा कि एसी की समय-समय पर सर्विसिंग बेहद जरूरी है। यदि कंप्रेसर का फैन खराब हो, वैपराइजर चैंबर या फिल्टर में दिक्कत हो और एसी लगातार चलता रहे तो आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा लूज वायरिंग, ओवरलोडिंग और खराब इलेक्ट्रिकल कनेक्शन से भी सावधानी बरतनी चाहिए।

बिजली उपकरणों के पास न हो ज्वलनशील पदार्थ
फायर विभाग ने यह भी चेतावनी दी कि एसी या अन्य बिजली उपकरणों खासकर गरम होने वाले हिस्से के पास पर्दे, कॉटन या अन्य ज्वलनशील सामान न रखें। दीपक या खुली आग के आसपास भी ऐसे पदार्थ खतरनाक हो सकते हैं। पैनेसिया अस्पताल की घटना में भी एसी के ठीक नीचे लगे पर्दे ने ही सबसे पहले आग पकड़ी थी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments