Tuesday, May 26, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डपासपोर्ट- वीजा न मिलने पर पुलिस ने दर्ज की FIR कपकोट में...

पासपोर्ट- वीजा न मिलने पर पुलिस ने दर्ज की FIR कपकोट में बिना दस्तावेज के घूम रहा यूक्रेनी दबोचा

बागेश्वर जिले के सीमांत क्षेत्र कपकोट में पुलिस ने बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से रह रहे एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त यूक्रेन का रहने वाला है और ट्रैकिंग के दौरान जंगल में रास्ता भटककर पहाड़ी से गिरने के कारण घायल हो गया था।पुलिस ने विदेशी नागरिक के खिलाफ अप्रवास और विदेशी विषयक विधेयक के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बीते 24 मई को कपकोट पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम डौला में एक विदेशी पर्यटक घायल अवस्था में पहुंचा है। सूचना पर उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। घायल विदेशी ने अपना नाम मेक्सिम स्टार चिंको (36 ) पुत्र स्टार चिंको एंड्रिया, निवासी खारकीव, यूक्रेन बताया। दर्द से कराह रहे विदेशी नागरिक को स्थानीय ग्रामीण गजेंद्र सिंह की मदद से तत्काल सीएचसी कपकोट में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 25 मई को उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मंगलवार को उपचार के बाद जब डाक्टरों ने विदेशी नागरिक को डिस्चार्ज किया, तो अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की। अच्छी हिंदी बोलने वाले यूक्रेनी नागरिक ने बताया कि वह चमोली ट्रैकिंग के दौरान जंगल में रास्ता भटक गया था और पहाड़ी से फिसलने के कारण चोटिल हो गया।जब पुलिस ने उससे भारत में रहने और घूमने से संबंधित वैध यात्रा दस्तावेज पासपोर्ट और वीजा मांगे, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। उसने अपने परिवार का कोई भी मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी याद होने से भी साफ इनकार कर दिया। भारत में रहने का कोई भी वैध प्रपत्र प्रस्तुत न करने और पहचान छिपाने की आशंका को देखते हुए कपकोट पुलिस ने अभियुक्त मेक्सिम स्टार चिंको को धारा 3/23 अप्रवास और विदेशियों विषयक विधेयक 2025 के तहत दोषी पाते हुए जिला अस्पताल से समय सुबह करीब पौने आठ बजे गिरफ्तार कर लिया। सीओ अजय साह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments