Tuesday, May 26, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डकई जगह पंप सूखे चालकों को निर्धारित मात्रा में दिया जा रहा...

कई जगह पंप सूखे चालकों को निर्धारित मात्रा में दिया जा रहा गहराने लगा पेट्रोल-डीजल का संकट

चारधाम यात्रा व जाम के चलते प्रदेश में पेट्रोल व डीजल की किल्लत गहराने लगी है। इसकी वजह से यात्रा रूट के श्रीनगर में पंप सूख गए हैं वहीं जोशीमठ में पेट्रोल व डीजल की कमी से यात्री परेशान हैं। उत्तरकाशी पर यमुनोत्री व गंगोत्री रूट पर भी पेट्रोल पंप पर ईंधन की दिक्कत है। ज्योतिर्मठ के पेट्रोल पंप पर तेल खत्म होने से श्रद्धालुओं में भारी रोष हो गया। बाद में इंतजाम कर बड़े वाहनों को पांच लीटर व छोटे वाहनों को दो लीटर पेट्रोल देकर भेजा गया। श्रीनगर में पेट्रोल, डीजल नहीं है।

उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम के यात्रा रूट पर मात्र चिन्यालीसौड़ और जनपद मुख्यालय के पेट्रोल पंप में ही डीजल पेट्रोल मिल रहा है। मातली डुंडा, ज्ञानसू आदि स्थानों पर पेट्रोल डीजल की आपूर्ति ठप है। यमुनोत्री यात्रा रूट पर बड़कोट में पेट्रोल पंप बंद है। मात्र नौगांव में आपूर्ति पूरी हो पा रही है। इस कारण जनपद मुख्यालय के पेट्रोल पंप पर लंबा जाम लगा हुआ है। कर्णप्रयाग में पेट्रोल और डीजल की किल्लत नहीं है। यहां पेट्रोल पंप पर दोपहिया वाहनों को 300 और बड़े वाहनों को एक हजार रुपये का तेल दिया जा रहा है। नई टिहरी जिले में संकट को देखते हुए चार पहिया वाहनों को अधिकतम 500 रुपये और दोपहिया वाहनों को 100 रुपये का ही पेट्रोल दिया जा रहा है। इसी तरह पौड़ी व रुद्रप्रयाग में वाहन चालकों को निर्धारित मात्रा में ही पेट्रोल दिया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments