Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डचालक की सूझबूझ से बची 18 बच्चों की जान नैटवाड़ में हादसा...

चालक की सूझबूझ से बची 18 बच्चों की जान नैटवाड़ में हादसा स्कूल वैन में लगी आग

सोमवार को मोरी प्रखंड के गैचवांण स्थित यूनिक एकेडमी की छुट्टी के बाद स्कूल वैन बच्चों को नैटवाड़ छोड़ने जा रही थी। स्कूल से कुछ दूर जाने के बाद ही स्कूल वैन के इंजन से धुआं उठने लगा। जिस पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार दिया और खुद भी नीचे उतर गया। उत्तरकाशी में मोरी के नैटवाड़ में एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्कूल वैन चालक की सूझबूझ से 18 बच्चों की जान बच गई।

हादसा उस समय हुआ जब स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी।बच्चों के नीचे उतरते ही वैन में तेजी से आग भड़क उठी और देखते ही देखते चंद मिनटों में ही पूरी वैन जल गई। मोरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल वैन में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments