Friday, May 29, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशभीषण गर्मी और उमस से मिली राहत नौतपा के पांचवें दिन कई...

भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत नौतपा के पांचवें दिन कई जिलों में बारिश से तापमान गिरा

यूपी में जारी भीषण गर्मी और तपन के बीच नौतपा के पांचवे दिन मौसम ने थोड़ी राहत दी है। शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, सुबह नौ बजे के करीब चटख हुई धूप ने फिर से परेशान किया। लखनऊ व अंबेडकरनगर सहित कई जिलों में अच्छी खासी बारिश हुई जिससे कि तापमान नीचे चला गया और लोगों को सुबह कूलर बंद करने पड़े। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार जताए गए हैं।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज से 31 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के आसार हैं।

कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे लोगों को अगले एक सप्ताह तक लू और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों में तेज आंधी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

प्रदेश में बारिश और तेज आंधी के बन रहे हालात
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाएं मौसम को तेजी से बदल रही हैं। इन परिस्थितियों के कारण प्रदेश में व्यापक स्तर पर बारिश और तेज आंधी की स्थिति बन रही है।

इन जिलों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी चलेगी
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभत, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी।

इन जिलों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments