Tuesday, June 2, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डगंभीर दो घायलों को पहुंचाया अस्पताल बदरीनाथ हाईवे के पास स्कूटी-कार की...

गंभीर दो घायलों को पहुंचाया अस्पताल बदरीनाथ हाईवे के पास स्कूटी-कार की हुई भिड़ंत

बदरीनाथ-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह डैम साइट श्रीनगर के ऊपर एक स्कूटी और कार की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे रुद्रप्रयाग की ओर से आ रही स्कूटी श्रीनगर से रुद्रप्रयाग जा रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार सागर सिंह राणा पुत्र दिनेश सिंह राणा निवासी ग्राम कोलू, चोपता (रुद्रप्रयाग) तथा कुमारी नितिशा पुत्री स्वर्गीय शेर सिंह नेगी निवासी ग्राम क्यूड़ी, चोपता (रुद्रप्रयाग) गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पुलिस वाहन एवं निजी वाहन की सहायता से तत्काल बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया। कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार कुमारी नितिशा की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments