Tuesday, June 2, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डपौने दो करोड़ का नुकसान तिकोनिया स्थित शराब की दुकान में लगी...

पौने दो करोड़ का नुकसान तिकोनिया स्थित शराब की दुकान में लगी भीषण आग

नैनीताल रोड स्थित तिकोनिया चौराहे पर अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में सोमवार की रात आग लग गई। देर रात दो बजे राहगीर ने आग की लपटें देखी तो फायर स्टेशन को सूचना दिया। तत्काल ही दमकल के तीन वाहन और एक दर्जन से ज्यादा फायरमैन एफ एस ओ मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे। तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह पांच बजे आग पूरी तरह बुझा ली गई। एफएसओ ने बताया कि तीन वाहनों के जरिए शराब की दुकान और ऊपर बने गोदाम पर लगी आग को काबू किया गया। अंदर एक कमर्शियल सिलेंडर भी था। फायर कर्मियों ने जान पर खेल कर सिलिंडर को बाहर निकाला। उसमें भी आग लग चुकी थी। यदि सिलिंडर फटता तो आसपास की दुकान भी जल सकती थी। हैं आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात दुकान अनुज्ञापी ने बताया है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments