Sunday, March 29, 2026
spot_img
Homeअपराधमोबाइल टावर में चोरी का प्रयास करते दो रंगेहाथ दबोचे

मोबाइल टावर में चोरी का प्रयास करते दो रंगेहाथ दबोचे

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में चोरों ने एक मोबाइल टावर के केबिन में घुसकर चोरी का प्रयास किया। इतने में वहां तैनात कर्मचारियों ने दोनों चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया। चोरों में एक नाबालिग है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। नोएडा निवासी शिवी शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी का एक मोबाइल टावर भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में लगा हुआ है। 22 मई की रात को दो चोरों ने मोबाइल टावर में चोरी का प्रयास किया। खटखट की आवाज सुनकर जब उसने और एक साथी ने अंदर जाकर देखा तो दो लोग चोरी का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस के हवाले कर दिया। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी का प्रयास करने वाले मोंटू निवासी ग्राम जानीखुर्द जोनी, बागपत रोड, मेरठ है। दूसरा चोर नाबालिग है। वह सहारनपुर का रहने वाला है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments