Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeअपराधसरकारी बोलेरो को चोरी करते हुए दो लोग गिरफ्तार

सरकारी बोलेरो को चोरी करते हुए दो लोग गिरफ्तार

थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि राजपुर आईटी पार्क से 24 मई को एक सरकारी बोलेरो चोरी हो गई थी। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से राजपुर थाना पुलिस ने दो चोरों की पहचान की। उनकी लोकेशन पहले विकासनगर, फिर कालसी और आखिर में चकराता में मिली। रविवार को दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। राजपुर और चकराता थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दो चोरों को चकराता-लाखामंडल मोटरमार्ग से गिरफ्तार किया। उनके पास से राजपुर आईटी पार्क से चोरी की गई सरकारी बोलेरो बरामद की गई।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कालसी तहसील क्षेत्र के उद्पाल्टा निवासी अभय राय और चकराता थाना क्षेत्र के म्यूटा निवासी रजत चौहान के रूप में हुई है। बताया कि राजपुर थाना पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments