Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डग्रामीणों ने जताया आक्रोश बुल्लावाला में पेयजल किल्लत

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश बुल्लावाला में पेयजल किल्लत

मारखम ग्रांट बुल्लावाला में एक महीने से पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों के सामने आक्रोश जताया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सप्ताहभर में समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है। बुल्लावाला कांबोज मोहल्ले सहित आसपास के इलाकों में एक माह से पेयजल संकट बना हुआ है। बुधवार को जल निगम के अधिकारी गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह बाउ ने कहा कि गांव में पेयजल योजना से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कांबोज ने बताया कि इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई थी। विधायक डोईवाला को भी समस्या से अवगत कराया गया है। कहा कि भीषण गर्मी में बुल्लावाला कांबोज मोहल्ले के लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। जल निगम के एई मनोज जोशी और अवर अभियंता अंजलि पंवार ने सप्ताह के भीतर समस्या का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान बीडीसी राजेंद्र तडियाल, विनोद रौथाण, ओमप्रकाश कांबोज, वहीद, धर्मेंद्र कांबोज, राजेश आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments