Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डआंधी तूफान के साथ बारिश शुरू दोपहर बाद पहाड़ में बदला माैसम

आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू दोपहर बाद पहाड़ में बदला माैसम

उत्तराखंड में मई में तेवर दिखा चुकी गर्मी जून के पहले सप्ताह में थोड़ी राहत दे रही है। तेज गर्मी के बीच दोपहर बाद माैसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आस पास के क्षेत्रों में आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं, धाम में तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की गई। उधर, माैदानी इलाकों में भी आज भी बढ़ते पारे ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए।

आज दून में चलेंगी तेज हवाएं
आज राजधानी दून में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते यहां का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिल सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments