Sunday, September 21, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखण्डपर्यावरण संरक्षण के लिए एक वर्ष में एक हजार पौधे लगाएगी समिति

पर्यावरण संरक्षण के लिए एक वर्ष में एक हजार पौधे लगाएगी समिति

सेलाकुई में पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति की रविवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर कई लोगों ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिक पद्यांश कल्याण समिति क्षेत्र में एक वर्ष में एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करेगी। समिति के अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक निरंजन चौहान ने नए कार्यकर्ताओं को संगठन की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाना होगा। नशे के कारण क्षेत्र में चोरी की वारदातें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सेलाकुई बाजार में शाम के समय लगने वाले जाम के लिए समिति प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करेगी। कहा कि 21 जून को दशहरा ग्राउंड में भव्य तरीके से योगा डे मनाया जाएगा। इस दौरान संरक्षक कर्नल वालदिया, उपाध्यक्ष खड़क सिंह, निरंजन चौहान, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, धनंजय बिष्ट, दिल बहादुर खत्री, प्रेम सिंह कोठारी, नेत्र सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, उत्तम सिंह, प्रेमलाल कोठारी, नेत्रपाल सिंह चौहान, गिरिराज छेत्री आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments