Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराधपिता समेत 5 घायल दहेज उत्पीड़न का विवाद सुलझाने बुलाई गई पंचायत...

पिता समेत 5 घायल दहेज उत्पीड़न का विवाद सुलझाने बुलाई गई पंचायत में दुल्हन के परिवार पर हमला

लक्सर: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने को लेकर मध्यस्थ के घर पर दोनों पक्षों की बुलाई गई पंचायत में हंगामा हो गया। आरोप है कि लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. जिससे पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न: यूपी के सहारनपुर जनपद के भारापुर गांव निवासी स्वराज सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री निकिता की शादी छह माह पूर्व लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दाबकी गांव में हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। दहेज की मांग को लेकर लड़की को शादी के बाद से ही लगातार तरह-तरह से प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। लोकलाज के चलते पहले तो वह सब कुछ बर्दाश्त करती रही। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों की ज्यादती बढ़ने पर बेटी ने उन्हें जानकारी दी।

महिला पक्ष पर हमला: रविवार को वह अपने रिश्तेदारों के साथ मध्यस्थ के घर लक्सर पहुंचे। मध्यस्थ द्वारा लड़के पक्ष के लोगों को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल ही रही थी कि इसी बीच लड़के पक्ष के कुछ लोगों ने अचानक उन पर चाकुओं से हमला बोल दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा किसी तरह स्थिति को संभाला गया।

महिला के पिता समेत 5 लोग घायल: बताया गया कि हमले में विवाहिता के पिता स्वराज, बहन सोनिया और हरपाल समेत पांच लोग घायल हो गए। वारदात के बाद विवाहिता पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे तथा पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments