Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeअपराधकंपनी की सील तोड़कर निर्माणाधीन मकान पर लगाया अपना ताला

कंपनी की सील तोड़कर निर्माणाधीन मकान पर लगाया अपना ताला

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी की ओर से निर्माणाधीन मकान पर लगाई गई सील तोड़कर मालिक ने अपना ताला लगा दिया। आरोप है कि सामान भी चोरी कर लिया गया। अधिकारियों के निरीक्षण में ये बात सामने आई। कंपनी के अधिवक्ता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अधिवक्ता बिभास कुमार राय गृहम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के कानूनी प्रतिनिधि हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि सरजीत ने कंपनी से लोन लिया था, मगर किश्तें नहीं चुकाई।

इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर ग्राम आन्नेकी हेत्तमपुर में आवासीय कॉलोनी लक्ष्मी नगर में निमर्माणाधीन मकान को बीते 22 दिसंबर को तहसीलदार के साथ बैंक के कानूनी प्रबंधक की उपस्थिति में सील कर दिया गया था। आरोप है कि आठ मई की शाम बैंक अधिकारियों ने संपत्ति का निरीक्षण किया, जहां कंपनी की लगाई हुई सील टूटी हुई थी और दूसरा ताला लगा मिला। मौके पर दूसरा ताला कंपनी की तरफ से लगा दिया गया। इसके बाद 13 मई को फिर टीम मौके पर पहुंची तो फिर से ताला टूटा मिला। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments