Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeअपराधसास और ननद पर लगाया पति की हत्या का आरोप

सास और ननद पर लगाया पति की हत्या का आरोप

रुड़की। एक महिला ने सास और ननद पर जहर देकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर वसंत विहार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने न्यायालय को शिकायत कर बताया कि उसके पति अक्षय राजभर की 19 मार्च 2022 की रात को उनके निवास अलकनंदा एन्क्लेव, वसंत विहार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पंचनामा बहुत ही प्रयास करने के बाद माह 13 सितंबर 2023 को थाना वसंत विहार की ओर से उपलब्ध कराई गई। तब पता चला कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके पति की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

उनका विसरा सुरक्षित रख लिया गया। चिकित्सक ने केमिकल एनालिसिस के लिए फोरेंसिक लैब जाने की सलाह दी थी, लेकिन पुलिस ने न तो कोई जांच की और न ही फाेरेंसिक रिपोर्ट के बारे में कुछ बताया।I इस संबंध में 17 अक्तूबर 2023 को सीओ नगर, 30 अक्तूबर को एसएसपी और 15 दिसंबर 2023 को महानिरीक्षक गढ़वाल मंडल को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रावाई नहीं की गई है। थानाध्यक्ष वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर महिला की सास गंगा राजभर और ननद नीलम पुंडीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।I

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments