Monday, April 27, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डमोबाइल फोन पर मिलेगी मौसम में बदलाव की जानकारी अब दामिनी और...

मोबाइल फोन पर मिलेगी मौसम में बदलाव की जानकारी अब दामिनी और मेघदूत एप बताएंगे कब गिरेगी बिजली

मौसम विज्ञान विभाग, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च की संयुक्त पहल पर आम लोगों के साथ ही किसानों तक मौसम और खेती संबंधी उपयोगी जानकारी पहुंचाने के लिए दामिनी और मेघदूत एप लॉन्च किया गया है। मेघदूत एप मौसम के अनुसार खेती की जानकारी देगा, जिसमें तापमान, आर्द्रता, हवा की गति, दिशा सहित मौसम संबंधी अन्य पूर्वानुमान की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इस के माध्यम से किसान बदलते मौसम के अनुसार खेती का काम आसानी से कर सकते हैं। अब लोगों को उनके मोबाइल फोन पर मौसम में बदलाव की जानकारी के साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी प्राप्त हो जाएगी। एप के जरिये पूर्व सूचना और चेतावनी मिलने पर न सिर्फ जानमाल की क्षति से बचा जा सकेगा बल्कि खेती के संबंधित जानकारी भी किसानों को मिलेगी।

40 किमी के दायरे में होने वाले वज्रपात का भेजेगा अलर्ट
दामिनी एप के जरिये बारिश के दिनों में होने वाले वज्रपात की सटीक और सही जानकारी मिल पाएगी, जो 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने के संभावित स्थान की जानकारी देता है। साथ ही वज्रपात की गति को भी यह एप बताता है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments