Monday, September 22, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखण्डगंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस

गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाला पुल के पास मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चार से पांच यात्री घायल हो गए, बाकी करीब बीस से ज्यादा यात्री सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि ये यात्री गंगोत्री धाम जा रहे थे। सुरक्षित यात्रियों को पुलिस को दूसरे वाहन से गंगोत्री धाम भेजा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments