Thursday, February 26, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डधोखाधड़ी में पत्नी और दो अन्य भी शामिल रवि बडोला हत्यारोपी सोनू...

धोखाधड़ी में पत्नी और दो अन्य भी शामिल रवि बडोला हत्यारोपी सोनू के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

देहरादून प्रियंका कंडवाल निवासी सुमन नगर धर्मपुर में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति लंबे समय से यशपाल चौधरी निवासी राजपुर रोड और राजेंद्र रावत निवासी गढ़वाली कॉलोनी डोभाल चौक को जानते थे.करीब 2 साल पहले यशपाल और राजेंद्र ने बताया कि वह सनगांव डोईवाला में सोनू भारद्वाज और उसकी पत्नी सोनिया से जमीन खरीद रहे हैं। लेकिन 15 लाख रुपए कम पड़ रहे हैं, यदि वह 15 लाख रुपए उधार दे देते हैं तो 2 महीने बाद 30 लाख रुपए लौटा देंगे। उसके बाद पीड़ित ने सोनू और उसकी पत्नी से बात की तो उन्होंने जमीन बेचने की पुष्टि की। इसके बाद महिला ने सोनू को 10 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए और पांच लाख रुपए यशपाल और राजेंद्र को दे दिए। रुपए देने के 2 महीने बाद रकम वापस नहीं आई तो पीड़ित द्वारा जब आरोपियों से बात की गई तो वो बहाना बनाकर टालते रहे।

कुछ दिन बाद पीड़ित को पता चला कि सोनू भारद्वाज ने यशपाल और राजेंद्र को जमीन नहीं बची है। पीढ़ी द्वारा इस मामले में जब सोनू भारद्वाज से बात की तो उसने किसी कारणवश जमीन नहीं बिकने की बात कही और कुछ समय मांगा.पीड़ित द्वारा जब अपनी रकम वापस सोनू भारद्वाज से मांगी गई तो सोनू भारद्वाज ने उनको व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सोनू भारद्वाज ने पीड़ित को धमकाया कि उसका गैंग दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई जिलों में सक्रिय हैं। थाना रायपुर प्रभारी कुंदन राम ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू भारद्वाज उसकी पत्नी सोनिया,यशपाल चौधरी और राजेंद्र रावत के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। डोभाल चौक गोलीकांड के आरोपी सोनू भारद्वाज के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मुकदमे में सोनू भारद्वाज की पत्नी समेत अन्य दो के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपियों ने पीड़िता को दोगुना रकम करने का लालच देकर लाखों रुपए हड़प लिए थे। उसके बाद रुपए वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments