Friday, April 10, 2026
spot_img
Homeअपराधअस्पताल में भर्ती दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे...

अस्पताल में भर्ती दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

भगवानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी गौरव कुमार की शादी 15 जुलाई को है। वह अपने दादा जगतसिहं के साथ अपनी शादी के कार्ड देने के लिए इकबालपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह इकबालपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली गौरव पांव में लगी। जिससे वह घायल हो गया। रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के इकबालपुर फाटक के पास फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बाइक सवार बदमाशों ने दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक को पांव में गोली लगी है। गोली चलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले कौन लोग थे, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments