Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डमची चीख पुकार हादसे का शिकार हुई पौड़ी से दिल्ली जा रही...

मची चीख पुकार हादसे का शिकार हुई पौड़ी से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस

पौड़ी से दिल्ली जा रही कोटद्वार डिपो की रोडवेज बस सोमवार को हादसे का शिकार हो गई। बस कोटद्वार से करीब 13 किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से टकराकर खाई की तरफ चली गई। घटना के समय रोडवेज बस में 32 यात्री सवार थे। बस को खाई की तरफ जाता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस रेलिंग पर ही अटक गई और खाई में नहीं गिरी। सभी यात्री सुरक्षित हैं।दुगड्डा से आगे कोटद्वार की ओर बढ़ी बस जब आमसौड़ के नजदीक दो पुलिया क्षेत्र में पहुंची, तो सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में चालक चालक नियंत्रण खो बैठा और बस मलबे पर फिसलती चली गई। इस दौरान बस कई मीटर तक स्लिप होकर खाई की ओर बढ़ गई। डिपो इंचार्ज सुनील चौहान ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री, बस के चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। बस को क्षति पहुंची है। यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजने के बाद बस को ठीक कराया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments