Monday, February 23, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डचामी और खड़कोली को जोड़ने के लिए बनेगी सड़क

चामी और खड़कोली को जोड़ने के लिए बनेगी सड़क

अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत चामी और खड़कोली गांव को जोड़ने के लिए आठ लाख रुपये से सड़क बनेगी। विधायक मोहन सिंह मेहरा ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा गांवों के विकास के लिए जरूरी सड़कों का निर्माण प्राथमिकता से किया जाएगा। शुक्रवार को विधायक मोहन सिंह मेहरा चामी गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने गांव तक सड़क निर्माण के लिए पांच लाख जबकि खड़कोली तक सड़क बनाने के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। वहां पर प्रकाश भट्ट, गोपाल सिंह, हरीश प्रसाद, महेंद्र सिंह महरा, प्रेम सिंह चम्याल, खीमानंद पालीवाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments